[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अजमेर रेलवे से आने वाले एलपीजी को फुलेरा पर समायोजित करने का किया विरोध प्रदर्शन।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के फुलेरा लॉबी पर सेंकड़ों रनिंग कर्मचारियों ने अजमेर मंडल से आए हुए एलपीजी और अन्य आने वाले एलपीजी को जयपुर डिवीजन मे समाहित करने के विरोध में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन के नेताओं एवं रेलकर्मचारियों ने कल रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर एम्पलाई यूनियन के नरेंद्रसिंह चाहर ने रेल प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि अजमेर मंडल के एल पी जी को फुलेरा लगानेऔर फुलेरा से छीनी गई गाड़ियों के विरोध में जम कर नारे बाजी की गई जिसमें सेंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया सभा को सम्बोधित करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी एलपीजी को जयपुर डिवीजन मे समाहित किया गया तो हर स्तर तक विरोध प्रदर्शन करेंगे जरूरी हुआ तो गाड़ी भी खड़ी करेंगे और फिर भी प्रशासन ने हट धर्मिता नहीं छोडी तो गंभीर परिणाम होंगे ।

इस मौके पर शंकर लाल बगालिया, उमेश कुमावत, महेश मीणा, खेमराज मीणा, बाबूलाल यादव,राजू गुर्जर विष्णु दत्त शर्मा, हरि सिंह चौधरी, भवानी सिंह, अशोक मीणा, प्रदीप कुमार सिंह, बुधराम, सुरेशयादव, सुरेश चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा, भंवरलाल, अरविंद माठ भव्य ओबेरॉय शहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now