[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ईक्कीस जनों ने की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण। कांग्रेस जनों ने किया सभी का माला पहनकर सम्मान।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम श्योसिंगपुरा में 21 युवाओं ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रभु यादव उप प्रधान प्रतिनिधी मनोज यादव, पंचायत खेडीराम इकाई अध्यक्ष सुवालाल गोदारा के सानिध्य मे सभी 21जानों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है

वह जनता के लिए करती है, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आम जन, गरीब, पिछड़े, अनुसूचितजाति, जनजाति, महिलाओं, विकलांगों, छात्र -छात्राओं, युवाओं और वृद्धो के लिए विभिन्न योजनाओं को लाकर जो लाभ दिया है इससे आने वाले समय में कांग्रेस पुनः सत्ता में आएगी और राज्य विकास शील होगा।

इन युवाओ द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने पर कांग्रेस नेता विधा धर चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा मेघवाल , संगठन महामंत्री अलीमु द्दीन जोया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रधान सहदेव गुर्जर, दयानन्द चौधरी, मनोज कुल्हरी, फुलेरा नगर अध्यक्ष अमर चंद सैनी, पूर्व नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र अग्रवाल, छोटू ककरलिया, रहिस मंसूरी, राहुल सेवदा ने शुभकामना देते हुए स्वागत किया ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now